shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आज का पंचांग, 26 जून 2022: रवि प्रदोष व्रत आज, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

1 min read
दिल्ली । आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज रवि प्रदोष व्रत है। आज के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा विधि विधान से करते हैं। रवि प्रदोष व्रत रखने से रोग दूर होता है और जीवन सुखमय होता है।भगवान शिव के आशीर्वाद से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।आज आपको पूजा के समय भगवान महादेव को बेलपत्र, भांग, धतूरा, फूल, फल, चंदन, शहद, शक्कर आदि चढ़ाना चाहिए। उसके बाद शिव चालीसा और रवि प्रदोष व्रत की कथा पढ़नी चाहिए। इस व्रत के पुण्य से जीवन में आए संकट भी दूर होते हैं। आज आप चाहें तो शिव मंत्रों के जाप से सिद्धि प्राप्ति का प्रयास भी कर सकते हैं। आज रविवार को प्रात: स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। सूर्य देव को जल चढ़ाने से धन, धान्य, संतान आदि में वृद्धि होती है। जो लोग रविवार व्रत रखते हैं, उनको एक समय ही मीठा भोजन करना चाहिए। इस व्रत में नमक से परहेज किया जाता है। पूजा के बाद आप किसी ब्राह्मण को लाल या नारंगी वस्त्र, गेहूं, गुड़, तांबे के बर्तन आ​दि का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। इससे पिता के साथ संबंध बेहतर होता है। कार्य में सफलता प्राप्त होती है और यश एवं कीर्ति भी बढ़ती है। आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी होगी आज ग्रहों की चाल……… 26 जून 2022 का पंचांग आज की तिथि – आषाढ़ कृष्णपक्ष त्रयोदशी आज का करण – गर आज का नक्षत्र – कृतिका आज का योग – ध्रुति आज का पक्ष – कृष्ण आज का वार – रविवार सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय सूर्योदय – 05:55:00 सूर्यास्त – 07:28:00 चन्द्रोदय – 27:42:59 चन्द्रास्त – 17:11:00 चन्द्र राशि– वृषभ हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत – 1944 शुभकृतविक्रम सम्वत – 2079 काली सम्वत – 5123 दिन काल – 13:57:48 मास अमांत – ज्येष्ठ मास पूर्णिमांत – आषाढ़ शुभ समय – 11:55:50 से 12:51:42 तक अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त) दुष्टमुहूर्त– 17:30:58 से 18:26:49 तक कुलिक– 17:30:58 से 18:26:49 तक कंटक– 10:04:08 से 10:59:59 तक राहु काल– 17:46 to 19:28 तक कालवेला/अर्द्धयाम– 11:55:50 से 12:51:42 तक यमघण्ट– 13:47:33 से 14:43:24 तक यमगण्ड– 12:23:46 से 14:08:30 तक गुलिक काल– 16:05 से 17:46 तक
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.50.18-715x1024.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *