आसनसोल । यात्रियों की अधिक सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से पूर्व रेलवे की कुछ ट्रेनों में स्थायी आधार पर कोचों की वृद्धि व प्रतिस्थापन किया जाएगा है, जो इस प्रकार है:-
अतिरिक्त कोच का जोड़ना :
01.07.2022 से आसनसोल से यात्रा प्रारंभ करने वाली 13507/13508 आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस में और 02.07.2022 से गोरखपुर से यात्रा प्रारंभ करने वाली उक्त ट्रेन में एक अतिरिक्त एसी -3 टियर कोच और एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जाएगा।
28.06.2022 से यात्रा प्रारंभ करने वाली 13509/13510 आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस में आसनसोल से और 29.06.2022 से यात्रा प्रारंभ करने वाली उक्त ट्रेन में गोरखपुर से एक अतिरिक्त एसी -3 टियर कोच और एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जाएगा।
13155/13156 कोलकाता-सीतामढ़ी मिथिलांचल एक्सप्रेस के साथ कोलकाता 03.07.2022 से और सीतामढ़ी 04.07.2022 से एक अतिरिक्त शयनयान श्रेणी का डिब्बा जोड़ा जाएगा।
13157/13158 कोलकाता-मुजफ्फरपुर तिरहुत एक्सप्रेस के साथ कोलकाता 05.07.2022 से और मुजफ्फरपुर 06.07.2022 से एक अतिरिक्त शयनयान श्रेणी का डिब्बा जोड़ा जाएगा।
13159/13160 कोलकाता-जोगबनी एक्सप्रेस के साथ कोलकाता 01.07.2022 से और जोगबनी 02.07.2022 से एक अतिरिक्त शयनयान श्रेणी का डिब्बा जोड़ा जाएगा।
13165/13166 कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस के साथ कोलकाता 02.07.2022 से और सीतामढ़ी 03.07.2022 से एक अतिरिक्त शयनयान श्रेणी का डिब्बा जोड़ा जाएगा।
कोच का प्रतिस्थापन:
12333/12334 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस के साथ 01.11.2022 से हावड़ा में और प्रयागराज रामबाग में 02.11.2022 से एक शयनयान श्रेणी के डिब्बे के स्थान पर एक एसी-3 टियर डिब्बा जोड़ा जाएगा।
13105/13106 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस के साथ 03.07.2022 से सियालदह में और 04.07.2022 से बलिया में एक सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच के स्थान पर एक एसी 3 टियर कोच को जोड़ा जाएगा।
13185/13186 सियालदह-जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस के साथ 03.07.2022 से सियालदह में और 04.07.2022 से जयनगर में एक सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच के स्थान पर एक एसी 3 टियर कोच को जोड़ा जाएगा।