shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

निगम की ओर से शुरू की गई अरण्य सप्ताह

1 min read
आसनसोल । पूरे प्रदेश के साथ-साथ आसनसोल में भी अरण्य सप्ताह की शुरुआत की गई। गुरुवार आसनसोल नगर निगम में भी अरण्य सप्ताह शुरू किया गया। निगम के मेयर बिधान उपाध्याय, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, घोषित उपमेयर वशिमूल हक, पार्षद श्रावणी मंडल, निगम के हेड क्लार्क बिरेन अधिकारी के हाथों पौधा वितरण किया गया। इस मौके पर चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार गुरुवार से पूरे प्रदेश में अरण्य सप्ताह की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम भी इसका अपवाद नहीं है और गुरुवार से आसनसोल नगर निगम द्वारा पौधा सौंपने की प्रक्रिया शुरू हुई। वह चाहते हैं कि आसनसोल हरा भरा बने यहां की हवा स्वच्छ हो, लोग खुली हवा में ताजी हवा में सांस ले सके। यहां ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाए जाएं ताकि यहां प्रदूषण को कम किया जा सके।  
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.50.18-715x1024.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *