आसनसोल । आसनसोल नगर निगम की आशा कर्मियों ने बुधवार मेयर बिधान उपाध्याय को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस संदर्भ में आशा कर्मी अर्पिता राय ने कहा कि उनलोगों ने मेयर बिधान उपाध्याय को सम्मानित किया। उनकी बहुत दिनों की मांग थी कि आशा कर्मियों के कार्यकाल की समय सीमा 60 से बढ़ाकर 65 साल की जाए जो आखिरकार पूरी हुई। इसीलिए वह लोग मेयर को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्होंने एक और अनुरोध मेयर के सामने रखा है। आसनसोल नगर निगम की तरफ से उनको जो महीने में 500 रुपए भत्ता के रूप में मिलता है उसे बढ़ाया जाए। मेयर बिधान उपाध्याय ने आश्वासन दिया कि आसनसोल नगर निगम के अख्तियार में जो भी है वह जरूर किया जाएगा। मौके पर आशा कर्मी प्रतिमा रॉय, मंजू चक्रवर्ती, लक्ष्मी टुडू, काजल बनर्जी, गौरी चक्रवर्ती, दखिना नंदी, अर्पिता राय सहित अन्य मौजूद थे।