Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

घने कोहरे ने रोकी जिंदगी की रफ्तार, ठिठुरे लोग

आसनसोल । रविवार की सुबह शिल्पांचल में घने कोहरे की सफेद चादर छायी रही। पारा लुढ़ककर 10 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। ठंड बढ़ने से लोग परेशान रहे। बाजारों में भी चहल-पहल कम रही। हाईवे हो या जीटी रोड पर वाहन दिन में भी लाइटें जलाकर रेंगते रहे। मौसम के बदले मिजाज को देखकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। सर्द हवाओं से पारा लुढ़ककर न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। कोहरे के साथ ठंड भी बढ़ गई है। कंपकंपा देने वाली सर्दी अपना अहसास कराने लगी है। ठंड से बचने के लिए कामकाजी लोगों को छोड़कर अधिकांश लोग अपने घरों में कैद रहे। शहर के बाजार और सड़कों पर ज्यादा चहल-पहल दिखाई नहीं दे रही। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। इन दिनों अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान सात से 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

 

    This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *