आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 28 के कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर की शनिवार रात हृदय गति रुकने से निधन हो गई। वह अपने पीछे पत्नी, पुत्र पुत्री समेत भरा पुरा परिवार छोड़ गए। राजनीतिक जगत को एक बड़ी क्षति हुई। वार्ड संख्या 28 के पार्षद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम के निधन से आसनसोल के राजनीतिक जगत में शोक का माहौल है।वह एक बड़े विरोधी चेहरे के रूप में जाने जाते थे। वह नगर निगम में विभिन्न मुद्दों को लेकर लगातार मुखर रहे , कई गंभीर मुद्दों को उठाया। वह लंबे समय से वाम विरोधी राजनीति से जुड़े रहे। वह रहमानिया हाई स्कूल के कर्मी भी थे। वर्ष 2009 में आसनसोल नगर निगम के पार्षद चुने गए और मेयर परिषद का सदस्य भी चुने गए। वह बाद में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। वर्ष 2015 के चुनाव में पुनः पार्षद बने इस बार उन्हें बोरो चेयरमैन का दायित्व दिया गया था। वर्ष 2022 में तृणमूल द्वारा टिकट नहीं दिय जाने के बाद अपनी जन्मप्रियता के आधार पर फिर से चुनाव जीता।