Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

शैलजानंद मुखोपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में साहित्य-संस्कृति संस्था ‘एकधाप’ ने एक भव्य कार्यक्रम किया प्रस्तुत

बर्नपुर (भरत पासवान)। बर्नपुर के भारती भवन में प्रसिद्ध साहित्यकार और फिल्म निर्देशक, आसनसोल औद्योगिक क्षेत्र के सपूत शैलजानंद मुखोपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में साहित्य-संस्कृति संस्था ‘एकधाप’ ने एक भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया। संस्था के सचिव फाल्गुनी चट्टोपाध्याय ने बताया कि शैलजानंद के जीवन और साहित्य पर प्रकाश डाला पार्थप्रतिम आचार्य ने, जबकि समरेश बसु पर चर्चा की विकास गायेन ने।

इसके अलावा, चर्चाओं में आसनसोल जिला अस्पताल के सुपर डॉ निखिलचंद्र दास, देबाशीष चौधरी और वासुदेव मंडल ने भाग लिया। माधव अधिकारी द्वारा संगीत प्रदर्शन, कविता पाठ, नृत्य और स्थानीय कवियों की कविताओं से सुसज्जित इस कार्यक्रम का संचालन मधुमिता चट्टोपाध्याय और अर्पिता ठाकुर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *