आसनसोल । आसनसोल नगर निगम की तरफ से बुधवार स्टेशन रोड के नजरुल मंच में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। हर साल की तरह इस साल भी आसनसोल नगर निगम की तरफ से इफ्तार का आयोजन किया गया। मौके पर आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह, आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर अभिजीत घटक, वशिमुल हक, जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह तथा सभी वार्ड के पार्षद और अन्य विशिष्ट लोग उपस्थित थे। इस मौके पर मेयर विधान विधान उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदर्शों पर चलते हुए आसनसोल नगर निगम भी हर त्यौहार में आम जनता के साथ सम्मिलित होता है। नगर निगम की तरफ से हर साल इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है। इस साल भी यहां पर इफ्तार का आयोजन किया गया है। जहां पर सभी धर्म के लोग सम्मिलित हुए। उन्होंने संसद शत्रुघ्न सिन्हा को आज की इफ्तार पार्टी में सम्मिलित होने के लिए धन्यवाद दिया। वहीं अभिजीत घटक ने कहा कि आज इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। हर साल आसनसोल नगर निगम की तरफ से इसका आयोजन किया जाता है। इस साल आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न समाज के लोग उपस्थित हुए और उन्होंने कहा कि आसनसोल भाईचारे का शहर है और आज के इस इफ्तार पार्टी से वही बात फिर से सामने आई।