दुर्गापुर । दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाना अंतर्गत परदही इलाके में माया घोष (28) की रहस्यमय मौत। हत्या का आरोप लगाते हुए शव को बंद कर विरोध प्रदर्शन किया गया। तोड़फोड़ की गई। इसे लेकर न्यू टाउनशिप थाना के परदही इलाके में भीषण तनाव फैल गया। न्यू टाउनशिप थाना की पुलिस और कॉम्बैट फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मृतका के पति, ससुर और सास को पुलिस गिरफ्तार कर लिया गया है।
पता चला है कि दुर्गापुर थाना के कमालपुर की माया घोष की शादी दो साल पहले परदही इलाके के सुशोभन माइती से हुई थी। माया घोष के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही पति सुशोभन और ससुर व सास माया को प्रताड़ित कर रहे थे। बुधवार की दोपहर उन्हें सूचना मिली कि माया की मौत हो गई है। जैसे ही वे माया के ससुराल पहुंचे, उन्होंने माया का फंदे से लटका हुआ शव देखा। इसके बाद वे भड़क उठे। तोड़फोड़ की गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए न्यू टाउनशिप थाना की भारी पुलिस बल पहुंची। पुलिस को घेरकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। स्थिति को संभालने के लिए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की कॉम्बैट फोर्स पहुंची। मृतका की बहन प्रतिमा घोष ने आरोप लगाया कि सुशोवन माइती ने मेरे पिता को फोन किया था। उसने कहा कि माया ने अपने गले में रस्सी डाल ली है। हमने आकर देखा कि पुलिस शव को उतार रही है। हम उनके लिए सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन दो घंटे तक चला। बाद में पुलिस के आश्वासन के बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज दिया गया।