आसनसोल । विद्रोही कवि काजी नजरुल इस्लाम की जयंती के उपलक्ष्य पर सोमवार आसनसोल नगर निगम के ओर से आश्रम मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, पार्षद मो. हसरतुल्लाह, मौमिता विश्वास, तृणमूल नेता रविउल इस्लाम, निगम के हेड क्लार्क बिरेन अधिकारी, कलोल राय सहित नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने नजरुल इस्लाम को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि काजी नजरुल इस्लाम बंगाल ही नहीं पूरे देश का गौरव हैं । ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ उन्होंने जिस तरह की कविताएं लिखी थी, उसने कई महान क्रांतिकारियों को प्रेरित किया। जिन्होंने अंग्रेजों की नींव हिला दी। चाहे रवींद्रनाथ टैगोर हों या शरत चंद्र चट्टोपाध्याय हर साहित्यकार काजी नजरुल इस्लाम का प्रशंसक था और सब ने यह भविष्यवाणी की थी काजी नजरुल इस्लाम का साहित्य कालजयी होगा।