बर्नपुर(भरत पासवान)। विश्व पर्यावरण दिवस पर पूरे शिल्पांचल में विभिन्न संस्थाओं की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं नेताजी फ्रेंड्स वेलफेयर सोसाइटी हीरापुर की ओर से गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर हीरापुर फ्री प्राइमरी स्कूल परिसर में पौधारोपण व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न स्कूल के बच्चों के साथ मिलकर प्रजातियों के दर्जनों पौधे लगाए गए। संस्था सचिव सह बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करने के साथ ही इनका सरंक्षण भी करना होगा। पर्यावरण सरंक्षण करने पर ही आने वाली पीढ़िया बच पायेगी। उन्होंने बताया कि पर्यावरण दिवस पर संस्था की ओर से स्कूल के बच्चों को पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूक किया गया एवं प्लास्टिक के उपयोग रोकने को लेकर बच्चों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष दीनबंधु वाद्यकर, टीआईसी आशीष माजी आदि उपस्थित थे। वहीं त्रिवेणी मोड़ समीप स्थित आसनसोल नगर निगम के बोरो 7 कार्यालय परिसर में बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एसिस्टेंट इंजीनियर, एसआई धनंजय हाजरा सहित नगर निगम कर्मी शामिल हुए।