सालानपुर में मछुआरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मछली के चारा किए गए वितरित
सालानपुर । सालानपुर ब्लॉक के अधिकारियों ने क्षेत्र के मछुआरों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की है। मछली पालकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें मछली के चारा दिए गए। सालानपुर ब्लॉक के विभिन्न हिस्सों के मछली पालकों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आत्मा परियोजना के सहयोग से और सालानपुर पंचायत समिति की पहल पर ब्लॉक कार्यालय से ब्लॉक के 7 मछली पालकों को 15 किलो मछली के चारा उपलब्ध कराए गए। मछली के चारा का वितरण सालानपुर पंचायत समिति के अध्यक्ष कैलाशपति मंडल, उपाध्यक्ष विद्युत मिश्रा समेत कई अन्य लोगों ने किया। इस अवसर पर पंचायत समिति के अध्यक्ष कैलाशपति मंडल ने कहा कि आत्मा निर्भर परियोजना के सहयोग से और सालानपुर पंचायत समिति की पहल पर आज सात मछली पालकों को 15 किलो चारा उपलब्ध कराए गए। आने वाले दिनों में इस मछली को जिले के विभिन्न बाजारों में निर्यात किया जाएगा। परिणामस्वरूप, क्षेत्र का आर्थिक विकास बेहतर होगा।