Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

छठ घाट हादसे में टूटा परिवार, विधायक बने सहारा! विनोद नोनिया की पत्नी को मिला 4 लाख का चेक, जितेंद्र तिवारी बोले – “इस दुख की घड़ी में परिवार अकेला नहीं, हम साथ हैं”

शिल्पांचल टुडे, पांडवेश्वर।

छठ महापर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब पांडवेश्वर के गायघाटा में एक दर्दनाक हादसे ने 55 वर्षीय विनोद नोनिया की जान ले ली। अब इस टूटे हुए परिवार के लिए विधायक जितेंद्र तिवारी सहारा बनकर सामने आए हैं।

विधायक जितेंद्र तिवारी ने विनोद नोनिया के घर पहुंचकर उनकी पत्नी से मुलाकात की और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के आश्वासन के अनुसार 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।

कैसे हुआ था दर्दनाक हादसा?

16 नवंबर की सुबह गायघाटा बस्तीपाड़ा स्थित छठ घाट पर विनोद नोनिया छठ पूजा के लिए पानी में उतरे थे। पूजा के बाद बाहर निकलते समय गीले घाट पर उनका पैर फिसल गया। खुद को संभालने के लिए उन्होंने पास में लगे बांस के ढांचे को पकड़ना चाहा, लेकिन उनका हाथ बिजली के तार पर पड़ गया।

करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलसकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे के बाद घाट पर बिजली के तारों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल उठे थे। असुरक्षित कनेक्शन और अवैध हुकिंग की आशंका को लेकर पुलिस और प्रशासन ने जांच भी शुरू की है।

विधायक ने जताई संवेदना, दिया भरोसा

परिवार से मिलकर विधायक जितेंद्र तिवारी ने गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह राशि किसी मुआवजे के रूप में नहीं, बल्कि दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़े होने का एक मानवीय प्रयास है।

उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी हरसंभव सहायता के लिए वे उनके साथ खड़े रहेंगे।

परिवार ने भी इस मदद के लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और विधायक जितेंद्र तिवारी का आभार जताया।

 

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed