Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बंगाल पुलिस में बड़ा उलटफेर! 50 इंस्पेक्टर इधर से उधर, कुल्टी और आसनसोल साउथ को मिले नए थाना प्रभारी – जानिए किसको कहां मिली जिम्मेदारी

कोलकाता / आसनसोल।
पश्चिम बंगाल पुलिस में एक साथ बड़ा फेरबदल कर दिया गया है। राज्य पुलिस मुख्यालय ने 18 नवंबर 2026 को आदेश जारी कर 50 इंस्पेक्टरों का तबादला और नई पोस्टिंग कर दी है।

यह आदेश जनहित और प्रशासनिक जरूरत को देखते हुए जारी किया गया है। इस फेरबदल का सीधा असर आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट पर भी पड़ा है, जहां दो बड़े थानों को नए प्रभारी मिल गए हैं।

कुल्टी और आसनसोल साउथ में नए IC

तबादला सूची के अनुसार आसनसोल-दुर्गापुर कमिश्नरेट में दो अहम बदलाव हुए हैं:

1. बिस्वजीत मुखर्जी – अब तक ADPC में इंस्पेक्टर थे, अब उन्हें IC कुल्टी थाना की जिम्मेदारी दी गई है।

2. अखिलेश कुमार सिंह – अब तक ADPC में इंस्पेक्टर थे, अब उन्हें IC आसनसोल साउथ थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दोनों थानों की कमान अब नए अधिकारियों के हाथ में होगी।

रघुनाथपुर थाने में भी बदला प्रभारी

पुरुलिया जिले के रघुनाथपुर थाने में भी प्रभारी बदल दिया गया है।

सुब्रत मलाकार को बांकुड़ा के साइबर क्राइम थाने से हटाकर IC रघुनाथपुर थाना, पुरुलिया बनाया गया है। वहीं, वहां के मौजूदा IC अतनु सांतरा को STF, पश्चिम बंगाल में भेजा गया है।

पूरे राज्य में हुआ फेरबदल

इस सूची में कोलकाता, बैरकपुर, आसनसोल-दुर्गापुर, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर, पुरुलिया, बांकुड़ा, बर्दवान, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, मुर्शिदाबाद, मालदा समेत कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं।

कई थानों के IC बदले गए हैं, तो कई अधिकारियों को STF, CID, IB जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नई जिम्मेदारी दी गई है।

DG के हस्ताक्षर से जारी हुआ आदेश

यह आदेश पश्चिम बंगाल पुलिस के DG एवं IGP (Law & Order) तथा IGP मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अजय मुकुंद रानाडे के हस्ताक्षर से जारी हुआ है। सभी अधिकारियों को तुरंत नई जगह पर ज्वाइन करने और अनुपालन रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है।

आसनसोल के लिए क्यों अहम है यह बदलाव?

आसनसोल-दुर्गापुर औद्योगिक क्षेत्र में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और नागरिक सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसे में कुल्टी और आसनसोल साउथ जैसे संवेदनशील थानों में नए प्रभारी की नियुक्ति को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि नए IC अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के बाद अपराध पर लगाम लगाने के लिए क्या नई रणनीति अपनाते हैं।

 

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed