Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

रूपनारायणपुर के पास कारोबारी के घर डकैती का हुआ पर्दाफाश! जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार – देसी पिस्तौल, कारतूस और लूटे गए गहने बरामद, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

शिल्पांचल टुडे, रूपनारायणपुर / जामताड़ा।

रूपनारायणपुर से सटे कानगोई में कारोबारी के घर हुई सनसनीखेज डकैती का जामताड़ा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय अभियान चलाकर इस वारदात में शामिल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 युवक और 1 नाबालिग शामिल है।

आरोपियों के पास से देसी पिस्तौल, मैगजीन, 2 जिंदा कारतूस, 3 मोबाइल फोन और लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।

12 नवंबर को दर्ज हुआ था मामला

जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर को शिव कुमार पासी की शिकायत पर मिहिजाम थाने में मामला दर्ज किया गया था। कारोबारी के घर पर हमला कर डकैती की इस घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ वसीम राजा के नेतृत्व में 8 सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया।

तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना से खुला राज

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसके बाद जमशेदपुर में छापेमारी कर तीन आरोपियों को धर दबोचा गया। वहीं, पश्चिम बंगाल के सालानपुर इलाके से एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में कबूला जुर्म, सामने आए 2 और नाम

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने हमले और लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उनकी निशानदेही पर जयराम और आर्यन नाम के दो अन्य व्यक्तियों के नाम सामने आए हैं।

आरोप है कि मोटी रकम का लालच देकर इन्हीं दोनों ने डकैती की पूरी साजिश रची थी। फिलहाल दोनों फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पर चुनौती अभी बाकी

चार लोगों की गिरफ्तारी से मामले की जांच को बड़ी सफलता मिली है। हालांकि, इस वारदात के पीछे सक्रिय पूरे गिरोह और हथियारों के स्रोत का पता लगाना अभी भी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।

 

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed