BJYM की नई राज्य कमेटी में पश्चिम बर्दवान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राहुल सिंह बने उपाध्यक्ष और कुंदन कुमार बने महासचिव
शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) पश्चिम बंगाल प्रदेश की नवगठित राज्य कमेटी में पश्चिम बर्दवान जिले को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जिले के दो युवा कार्यकर्ताओं को राज्य कमेटी में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है।
राहुल सिंह को राज्य कमेटी का उपाध्यक्ष (Vice President) और कुंदन कुमार को महासचिव (General Secretary) बनाया गया है।
दोनों नेताओं के मनोनयन पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पांडवेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को गौरविक अभिनंदन और आंतरिक शुभेच्छा दी है।
जितेंद्र तिवारी ने कहा कि राहुल सिंह और कुंदन कुमार जैसे ऊर्जावान युवा नेताओं के नेतृत्व में पश्चिम बर्दवान में युवा मोर्चा और मजबूत होगा और आने वाले दिनों में युवाओं को संगठन से जोड़ने का काम तेजी से होगा।
दोनों नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे और बंगाल में युवाओं की आवाज को और बुलंद करेंगे।













