Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में ज्वेलरी कारोबारियों की बड़ी बैठक! रेनियर पाउडर और हॉलमार्किंग की शंकाओं का हुआ समाधान, 3 से 6 दिसंबर तक कोलकाता में सजेगा बंगाल इंटरनेशनल ज्वेलरी शो

शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।
आभूषण कारोबार में बदलते ट्रेंड, नई डिजाइन, आधुनिक मशीनरी, तकनीकी नवाचार और व्यापारिक संभावनाओं से व्यवसायियों को रूबरू कराने के उद्देश्य से आगामी बंगाल इंटरनेशनल ज्वेलरी शो (BIJS 2026) को लेकर आसनसोल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आसनसोल के ग्रैंड होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के 100 से अधिक ज्वेलरी कारोबारी शामिल हुए।

नई डिजाइन, आधुनिक तकनीक और कारोबारी नेटवर्किंग का मिलेगा अवसर

एनएसीसी सचिव के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में आसनसोल बुलियन मर्चेंट एसोसिएशन (ABMA) और आसनसोल ज्वेलरी वेलफेयर एसोसिएशन (AJWA) के प्रतिनिधियों ने कारोबारियों को आगामी ज्वेलरी शो की जानकारी दी और अधिक से अधिक व्यवसायियों से इसमें भाग लेने की अपील की।

आयोजकों ने बताया कि बंगाल इंटरनेशनल ज्वेलरी शो का आयोजन 3 से 6 दिसंबर तक कोलकाता के मिलन मेला ग्राउंड स्थित मिलन मेला कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। इस आयोजन के तहत 3 से 6 दिसंबर तक ज्वेलरी मशीनरी प्रदर्शनी और 4 से 6 दिसंबर तक ज्वेलरी शो आयोजित होगा। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से ज्वेलरी निर्माता, थोक कारोबारी, खुदरा व्यवसायी और विदेशों से भी व्यवसायियों के शामिल होने की संभावना है।

रेनियर पाउडर और हॉलमार्किंग पर दूर हुई शंका

कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा सोने की शुद्धता और बाजार में चर्चा में आए रेनियर पाउडर को लेकर कारोबारियों की शंकाओं पर केंद्रित रहा।

आसनसोल बुलियन मर्चेंट एसोसिएशन के सचिव आनंद अग्रवाल ने हॉलमार्किंग और सोने की गुणवत्ता जांच के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हॉलमार्क सेंटरों में BIS की निर्धारित प्रक्रिया के तहत फायर एसे टेस्ट (अग्नि परीक्षण) की व्यवस्था भी होती है।

हॉलमार्किंग पर विशेष सेमिनार की योजना

कार्यक्रम में हॉलमार्किंग, सोने की शुद्धता और जांच प्रक्रिया को लेकर विस्तृत जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष सेमिनार आयोजित करने की योजना पर भी चर्चा हुई।

व्यवसायियों से अपील

आयोजकों ने कारोबारियों से अपील की कि वे शो में पहुंचकर बाजार के नए रुझानों को समझें और अपने व्यवसाय को आधुनिक जरूरतों के अनुरूप आगे बढ़ाएं।

आनंद अग्रवाल ने दी जानकारी

आसनसोल बुलियन मर्चेंट एसोसिएशन के सचिव आनंद अग्रवाल ने हॉलमार्किंग प्रक्रिया और सोने की शुद्धता को लेकर कारोबारियों की शंकाओं का समाधान किया।

हॉलमार्किंग से सोना होगा और अधिक भरोसेमंद – यही इस कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा।

 

 

  

       

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed