आसनसोल ईएसआई अस्पताल के मेडिकल कॉलेज बनाने का कार्य रुका क्यू है – कपिल मोरेश्वर पाटिल
आसनसोल। केंद्रीय पंचायत मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने बुधवार आसनसोल के ईएसआई अस्पताल का दौरा किया। मौके पर उन्हें सम्मानित किया गया। वहां पर उन्होंने सुविधाओं का जायजा लिया और अस्पताल के सुपर से बात की। मरीजों से मिलकर उनकी स्वास्थ्य परिसेवा की जानकारी लिया। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 सालों के कार्यों की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए महा विकास पर्व के नाम से एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसके माध्यम केंद्रीय मंत्रिमंडल के मंत्री विभिन्न इलाकों में जा रहे हैं और बीते 9 सालों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में विकास के कौन-कौन से काम हुए हैं। इसकी जानकारी लोगों को दे रहे हैं। इसी क्रम में वह आसनसोल आए हैं। उन्होंने ईएसआई अस्पताल का दौरा किया और यहां के सुपर से बात हुई। उन्होंने कहा कि स्थानीय भाजपा नेतृत्व चाहे वह विधायक अग्निमित्र पाल हो या जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप दे या फिर स्थानीय भाजपा नेता सभी ने यह ईएसआई अस्पताल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तब्दील करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि आज इस अस्पताल का दौरा करने के बाद और यहां के चिकित्सकों से बात करने के बाद उनको जो जानकारी मिली है। वह केंद्रीय श्रम मंत्री भुपेंद्र यादव के समक्ष रखेंगे और जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि देश के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज हो। उस दिशा में काम को आगे बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि यहां पर जो भवन बनने वाला है।उसके लिए 32 करोड़ अनुमोदित हुए हैं। उनमें से 26 करोड़ जारी भी हो गया है। लेकिन फिर भी काम क्यों रुका है। इसके बारे में उन्होंने यहां के सुपर से जानकारी हासिल की और इन सभी जानकारियों को लेकर वह भुपेंद्र यादव से बात करेंगे।