दुर्गापुर फरीदपुर ब्लॉक के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने समाजसेवी कृष्णा प्रसाद पर लगाया गंभीर आरोप
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा आरोप सही है तो उन्हें जेल में होना चाहिए
कृष्णा प्रसाद ने आरोप लगाने वाले नेता को कहा भगवान उन्हे सद्बुद्धि दे
आसनसोल। दुर्गापुर फरीदपुर ब्लॉक के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष सुजीत मुखर्जी ने जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप दे को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दिलीप दे की एक तस्वीर जो कि कोयला माफिया कृष्णा प्रसाद के साथ वायरल हो रही है। उसी से साबित होता है कि भाजपा किस तरह से कोयला माफियाओं के साथ घुलमिल कर अपनी राजनीति करती है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अभी जबकि पंचायत चुनाव चल रहा है। भाजपा नेता यह भी बता दें कि वह लाला के साथ कब बैठने वाले हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कृष्णप्रसाद जैसे कोयला माफिया के साथ जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप दे की तस्वीर का वायरल होना है। इस बात का सबूत है कि भाजपा कोयला माफिया के बलबूते अपनी राजनीति करती है। इस संदर्भ में भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप दे से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कृष्णा प्रसाद से मिले थे। उन्होंने उनको उत्तरीय पहनाकर सम्मानित भी किया था। कृष्णा प्रसाद एक विशिष्ट समाजसेवी, व्यवसायी एवं धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति है। वह एक बहुप्रतिभावान, राजनेता व समाजसेवी से मिल ही सकते हैं और अगर कृष्णा प्रसाद पर कोयला माफिया का आरोप हैं तो वह घर में क्या कर रहे हैं। उन्हें तो जेल के अंदर होना चाहिए। दिलीप दे ने कहा कि इस तरह की ओछी हरकतें करना तृणमूल कांग्रेस का ही काम है। जो खुद पूरे राज्य में सिंडिकेट राज चलते है। उस पार्टी के द्वारा एक समाजसेवी और धार्मिक प्रवृत्ति पर खिचड़ी उड़ाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। कृष्णा प्रसाद क्या है। जनता सब कुछ जानती है। वहीं इस संदर्भ में समाजसेवी, व्यवसायी सह धार्मिक प्रवृत्ति कृष्णा प्रसाद से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता उन पर इस तरह के आरोप लगाने वाले कि राजनीतिक बिसात क्या है। लेकिन सुनने में आया है कि जिन्होंने आरोप लगाया है, वह बीमार इंसान है। उनके दिमाग का इलाज चल रहा है। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि वह भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वह जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाए। सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है। वह भगवान शिव से प्रार्थना करते हैं कि वह जल्दी स्वस्थ हो जाए। उन्हें भगवान सद्बुद्धि दे। उनका दिमाग काम नहीं कर रहा है। इसलिए वह इस पर बयान बाजी कर रहे है।