बर्नपुर(भरत पासवान)। मारवाड़ी युवा मंच बर्नपुर शाखा द्वारा 2025-26 राष्ट्रीय प्रकल्प अमृतधारा के अंतर्गत बर्नपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर आम जनता (यात्री) के बीच ठंडा पानी एवं जलजीरा पानी वितरण किया गया। बता दे की यह कार्यक्रम पर्यावरण को देखते हुए रियुजेबल ग्लास का व्यवहार किया गया। हमारे इस कार्यक्रम में बर्नपुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर नयन सेनगुप्ता मौजूद थे। हमारे समाज के वरिष्ठ सदस्य पवन गुटगुटिया भी मौजूद थे।
मौके पर मौजूद मारवाड़ी युवा मंच बर्नपुर शाखा के सचिव एवं अमृतधारा कन्वेनर आकाश अग्रवाल ने बताया कि भीषण गर्मी को लेकर पानी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां करीब 2000 यात्रियों ने पानी पीकर अपनी प्यास बुझाई। साथ ही उन्होंने बताया कि समय समय पर जरूरतमंदों के लिए सेवामूलक कार्य किए जाते है। इस मौके पर मारवाड़ी युवा मंच बर्नपुर शाखा के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, सचिव आकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, जोन 5 के सहायक सचिव गोकुल अग्रवाल, जोन 5 के पूर्व उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता, गोविंद अग्रवाल, विनय अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, अंकित अग्रवाल एवं अन्य लोग उपस्थित थे।