Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

लालू को दादा बनने पर नंद बिहारी यादव ने दी शुभकामनाएं एवं बधाई

आसनसोल । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व रेल मंत्री तथा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे पुत्र बिहार के उप पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को पुत्र रत्न प्राप्ति तथा उन्हें दादा बनने पर राष्ट्रीय जनता दल राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं प्रदेश के पूर्व महासचिव तथा आसनसोल तत्कालीन बर्दवान जिला के पूर्व अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल स्थापना समिति के सदस्य नंद बिहारी यादव ने लालू प्रसाद यादव को दादा बनने पर उन्हें अपने तरफ से पूरे परिवार की तरफ से एवं पश्चिम बंगाल राष्ट्रीय जनता दल की ओर से उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी है। श्री यादव ने तेजस्वी यादव को इस अवसर पर शुभ आशीर्वाद देते हुए कहा कि वर्ष 2025 में इस तरह से लालू यादव दादा बने हैं और उसे राजद के समाजवादी परिवार में नए यादव कुमार का आगमन हुआ है। यह वर्ष शुभ होगा और तेजस्वी जी बिहार के भावी मुख्यमंत्री बनेंगे तथा उनका पुत्ररत्न राजनीति के एक नए कर्णधार के रूप में और लालू परिवार के उत्तराधिकारी होगा। तेजस्वी पुत्र इस परिवार को बहुत-बहुत बधाइयां एवं शुभकामनाएं देते हुए नंद बिहारी यादव ने कहा कि आने वाला समय लालू परिवार के लिए खुशियों का माहौल होगा और उसे परिवार में फिर से एक बार खुशी हर्ष और रचनात्मक राजनीतिक माहौल बनेगा।  
         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *