बंगाल में वोटिंग का तूफान: दोपहर 3 बजे तक 78.77% मतदान, 2016 का रिकॉर्ड टूटने की ओर
Oplus_0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदाताओं का जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 3 बजे तक राज्य में 78.77% मतदान दर्ज किया गया है।
2 घंटे में 18% की छलांग
दोपहर 1 बजे तक जहां 60.45% वोटिंग थी, वहीं अगले दो घंटों में 18.32% की बड़ी बढ़ोतरी हुई है। गर्मी के बावजूद बूथों पर लंबी कतारें लगी रहीं। कई जगह महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा
देखी गई।
2016 का रिकॉर्ड टूटेगा?
2016 विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शाम 5 बजे तक 79.51% वोटिंग हुई थी। जिस रफ्तार से मतदान हो रहा है, उससे साफ है कि इस बार 80% का आंकड़ा आसानी से पार हो जाएगा और नया रिकॉर्ड बन सकता है।
पश्चिम बर्दवान-बांकुड़ा में सबसे तेज
जिलावार आंकड़ों में पश्चिम बर्दवान, बांकुड़ा, पुरुलिया और झाड़ग्राम में सबसे ज्यादा वोटिंग हो रही है। मुर्शिदाबाद और दक्षिण दिनाजपुर के कुछ इलाकों में छिटपुट हिंसा के बावजूद मतदान प्रतिशत अच्छा है।
शाम 6 बजे तक मिलेगा मौका
चुनाव आयोग ने साफ किया है कि शाम 6 बजे तक कतार में लगे हर वोटर को वोट डालने दिया जाएगा। इसके बाद ही बूथ बंद होंगे। केंद्रीय बलों की 200+ कंपनियों की तैनाती के बीच शांतिपूर्ण मतदान जारी है।












