EVM पर ‘1 नंबर’ vs 3 नंबर’: बंपर वोटिंग के बाद आसनसोल की चाय दुकानों से लेकर बाजार तक एक ही चर्चा – कौन मरेगा बाजी?’
आसनसोल । पश्चिम बंगाल विधानसभा के पहले चरण का मतदान छुटपुट घटनाओं के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। ऐतिहासिक 90.29% पोलिंग के बाद अब पश्चिम बर्दवान के आसनसोल में दूसरे दिन सियासी गुणा-भाग तेज हो गया है। चाय की दुकान से लेकर क्लब, चौक चौराहे एवं बाजार तक हर जगह एक ही सवाल “आसनसोल में कौन जीतेगा?”
सीधी टक्कर: TMC vs BJP
पूरे राज्य की तरह पश्चिम बर्दवान की 9 सीटों पर भी मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच ही रहा।
EVM का ‘नंबर गेम’ बना चर्चा का विषय
वोटिंग के बाद सबसे दिलचस्प चर्चा EVM में उम्मीदवारों की पोजिशन को लेकर है। इस बार EVM में 1 नंबर पर बीजेपी और 3 नंबर पर TMC के उम्मीदवार थे।
बटम नंबर सबसे ज्यादा टिपाया – बाजार की हवा
आसनसोल के बाजारों में चर्चा गर्म है कि “इस बार एक नंबर बॉटम सबसे ज्यादा टिपाया गया है।” राजनीतिक पंडित इसके अपने-अपने मायने निकाल रहे हैं। TMC समर्थक कह रहे कि “बॉटम से टॉप पर आएंगे”, जबकि BJP का दावा है कि “1 नंबर की शुरुआत, 1 नंबर की जीत”।
90% की पार वोटिंग ने बढ़ाई धड़कनें
पांडबेश्वर 91.82%, *जामुड़िया 91.79% और बाराबनी 91.05% जैसी सीटों पर रिकॉर्ड वोटिंग ने दोनों दलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। इतनी बड़ी वोटिंग सत्ता विरोधी लहर है या ममता बनर्जी के लिए समर्थन, ये 4 मई को EVM खुलने पर ही साफ होगा।
“चुपचाप वोट पड़ा है”
स्थानीय बुजुर्गों का कहना है कि “इस बार वोटर चुपचाप आया, वोट डाला और चला गया। कोई शोर नहीं, कोई नारा नहीं।”इसी ‘साइलेंट वोटर’ को लेकर दोनों दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।
अब सभी EVM आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज के स्ट्रॉन्ग रूम में सील हैं। 4 मई को गिनती के दिन पता चलेगा कि 1 नंबर’ भारी पड़ा या ‘3 नंबर’ ने बाजी मार ली। तब तक आसनसोल में अटकलों का बाजार गर्म रहेगा।












