shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आज का पंचांग, 28 नवंबर 2021: भक्ति भाव से करें सूर्य देव की उपासना, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

1 min read


दिल्ली । आज मार्गशीर्ष या अगहन महीने के कृष्णपक्ष की नवमी तिथि है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सत युग में देवों ने मार्गशीर्ष मास की प्रथम तिथि को ही वर्ष प्रारंभ किया। इसी मास में कश्यप ऋषि ने विहंगम कश्मीर प्रदेश की रचना की। मार्गशीर्ष महीने में कई महोत्सवों का आयोजन होता है। कहा जाता है कि इस अगहन में श्रीमद भागवत’ ग्रन्थ को देखने भर की विशेष महिमा है। स्कन्द पुराण के अनुसार घर में अगर भागवत हो तो अगहन मास में दिन में एक बार उसको प्रणाम करना चाहिए। अगहन मास को मार्गशीर्ष कहने के पीछे भी कई तर्क हैं। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अनेक स्वरूपों में व अनेक नामों से की जाती है। इन्हीं स्वरूपों में से एक मार्गशीर्ष भी श्रीकृष्ण का रूप है। इसलिए यह माह भगवान कृष्ण को समर्पित है। कहा जाता है कि इस माह में पवित्र नदी में स्नान करना शुभ होता है। इससे पुण्य की मिलता है और पाप नष्ट हो जाते हैं। इस माह में शंख की पूजा करनी चाहिए। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से घर में शांति आती है। साथ ही इस महीने में हर दिन विष्णु सहस्रनाम, भगवत गीता और गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करना चाहिए। हिन्दू धर्म में प्रत्येक दिन अलग-अलग भगवान को समर्पित है। एक दिन में दो या तीन भगवान की भी पूजा का विधान है। रविवार के दिन सूर्य देवता की पूजा की जाती है। आइए, पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल……..

28 नवंबर 2021- आज का पंचांग
आज की तिथि – मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष नवमी
आज का नक्षत्र – पूर्वा फाल्गुनी
आज का करण – तैतिल
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का योग – विश्कुम्भ
आज का वार – रविवार

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:58:00
सूर्यास्त – 05:53:00
चन्द्रोदय – 21:19:59
चन्द्रास्त – 10:56:00
चन्द्र राशि – कर्क

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1943
प्लवविक्रम सम्वत – 2078
काली सम्वत – 5122
दिन काल – 10:30:21
मास अमांत – कार्तिक
मास पूर्णिमांत – मार्गशीर्ष
शुभ समय – 11:47:48 से 12:29:49 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त – 15:59:57 से 16:41:58 तक
कुलिक – 11:46:25 से 12:28:42 तक
कंटक – 16:00:06 से 16:42:23 तक
राहु काल – 16:05:12 से 17:23:59 तक
कालवेला / अर्द्धयाम – 07:32:44 से 08:15:01 तक
यमघण्ट – 08:57:18 से 09:39:35 तक
यमगण्ड – 08:09:44 से 09:29:00 तक
गुलिक काल – 09:29:33 से 10:48:42 तक

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.11.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.50.18-715x1024.jpeg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *