shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आज का पंचांग, 1 दिसंबर 2021: आज है मार्गशीर्ष की द्वादशी, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

1 min read


दिल्ली । आज 1 दिसंबर है। यह माह मार्गशीर्ष का है। आज मार्गशीर्ष के कृष्णपक्ष की द्वादशी तिथि है। हिन्दू पचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास को अगहन भी कहा जाता है। मान्यता के अनुसार सत युग में देवों ने मार्गशीर्ष मास की प्रथम तिथि को ही वर्ष प्रारंभ किया। इसी मास में कश्यप ऋषि ने सुन्दर कश्मीर प्रदेश की रचना की। इस मास में यदि महोत्सवों का आयोजन होता है तो इसे अत्यं‍त शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस अगहन में श्रीमद भागवत ग्रन्थ को सुनने की विशेष महिमा है। अगहन मास को मार्गशीर्ष कहने के पीछे भी कई तर्क हैं। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अनेक स्वरूपों में व अनेक नामों से की जाती है। इन्हीं स्वरूपों में से एक मार्गशीर्ष भी श्रीकृष्ण का रूप है। इसलिए यह माह भगवान कृष्ण को समर्पित है। कहा जाता है कि इस माह में पवित्र नदी में स्नान करना शुभ होता है। इससे पुण्य मिलता है और पाप नष्ट हो जाते हैं। इस महीने में हर दिन विष्णु सहस्रनाम, भगवत गीता और गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करना चाहिए। हिन्दू धर्म में प्रत्येक दिन अलग-अलग भगवान को समर्पित है। एक दिन में दो या तीन भगवान की भी पूजा का विधान है। बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। गणेश जी शुभ काम के लिए जाने जाते हैं। किसी भी काम में सफलता के लिए गणेश जी की वंदना की जाती है। गणेश जी में आस्था रखने वाले लोग इस दिन बड़ी ही श्रद्धा के साथ उनकी पूजा-अर्चना और व्रत भी करते हैं। बुधवार को सुबह स्नान कर तांबे के पात्र में भगवान गणेश जी मूर्ति स्थापित की जाती है। इसके बाद पूजा अर्चना के माध्यम से उन्हें मोदक से भोग लगाया जाता है। इस दिन व्रत करने के कई लाभ हैं। आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल.

1 दिसंबर 2021- आज का पंचांग
आज की तिथि – मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष द्वादशी
आज का नक्षत्र – चित्रा
आज का करण – कौलव
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का योग – सौभाग्य
आज का वार – बुधवार

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 07:03:00
सूर्यास्त – 05:53:00
चन्द्रोदय – 28:22:59
चन्द्रास्त – 15:09:59
चन्द्र राशि – कन्या

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1943
प्लवविक्रम सम्वत – 2078
काली सम्वत – 5122
दिन काल – 10:27:49
मास अमांत – कार्तिक
मास पूर्णिमांत – मार्गशीर्ष
शुभ समय – अभिजीत कोई नहीं

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त – 11:48:57 से 12:30:49 तक
कुलिक – 11:48:57 से 12:30:49 तक
कंटक – 16:00:05 से 16:41:56 तक
राहु काल – 12:28:00 से 13:49:00 तक
कालवेला / अर्द्धयाम – 07:37:50 से 08:19:41 तक
यमघण्ट – 09:01:32 से 09:43:24 तक
यमगण्ड – 08:14:27 से 09:32:56 तक
गुलिक काल – 13:49:00 से 15:10:00 तक

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.11.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.50.18-715x1024.jpeg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *