आज का पंचांग, 23 जनवरी 2022: आज करें सूर्य देव की पूजा, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल
1 min read
दिल्ली । आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है।आज सुबह 09:14 बजे के बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी।आज रविवार के दिन आपको सूर्य देव की आराधना करनी चाहिए। सूर्य देव की आराधना करने से आरोग्य, संतान, धन और धान्य प्राप्त होता है। सूर्य देव को स्नान के बाद तांबे के लोटे में पानी भरकर उसमें लाल फूल, लाल चंदन, अक्षत् और शक्कर मिलाकर अर्पित करना चाहिए। सूर्य को जल देते समय ओम सूर्य देवाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके बाद आप आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और सुखमय जीवन का आशीष देते हैं। विशेष मनोकामना की पूर्ति के लिएआप सूर्य मंत्र का जाप कर सकते हैं।
23 जनवरी 2022- आज का पंचांग
आज की तिथि – मघा कृष्णपक्ष पंचमी
आज का नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी
आज का करण – तैतिल
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का योग – अतिगंड
आज का वार – रविवार
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 07:22:00 AM
सूर्यास्त – 06:20:00 PM
चन्द्रोदय – 22:55:00
चन्द्रास्त – 10:35:00
चन्द्र राशि – कन्या
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1943
प्लवविक्रम सम्वत – 2078
काली सम्वत – 5122
दिन काल – 10:39:08
मास अमांत – पौषमास
पूर्णिमांत – माघ
शुभ समय – 12:11:45 से 12:54:22 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त – 16:27:24 से 17:10:01 तक
कुलिक – 16:27:24 से 17:10:01 तक
कंटक – 10:46:32 से 11:29:09 तक
राहु काल – 16:58 से 18:20
कालवेला/अर्द्धयाम – 12:11:45 से 12:54:22 तक
यमघण्ट – 13:36:58 से 14:19:35 तक
यमगण्ड – 12:33:03 से 13:52:57 तक
गुलिक काल – 15:36 से 16:58



































