गंधर्व कला संगम के नई कमेटी के अध्यक्ष बने – सचिन राय
1 min read
आसनसोल । सोमवार को गंधर्व कला संगम का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उदघाटन संगीत प्रस्तुत कर किया गया। मीता राय ने संगीत प्रस्तुत किया। मौके पर नई कमेटी का गठन किया गया। नई कमेटी के अध्यक्ष सचिन राय को बनाया गया। इस मौके पर सचिन राय ने कहा कि स्थापना दिवस के मौके पर कुछ अहम फैसले लिए गए। उन्होंने बताया कि गरीबों के लिए मुफ्त वस्त्र मुहैया कराने के लिए फ्री बाजार बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बाजार में गरीब जरूरतमंद और विशेषकर आदिवासी समुदाय के लोगों के लिए मुफ्त में उनके मनपसंद वस्त्रों की व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जो लोग यहां नहीं आ सकते उनके पास जाकर उनको उनकी जरूरत के वस्त्र मुहैया कराए जाएंगे। वहीं लोगों के घरों से पुराने वस्त्र संग्रह भी की जाएगी। ताकि इन जरूरतमंद लोगों में यह वस्त्र बांटे जा सके। इसके साथ ही सचिन राय ने कहा कि गरीब मेधावी बच्चों को स्कॉलरशिप दिया जागेगा।
पढाई के क्षेत्र में मदद किया जाएगा। गंधर्व कला संगम का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा का उजागर करना है। इंसान में जो भी प्रतिभा हो उसे विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। इस मौके पर गौरी शंकर अग्रवाल, सतपाल सिंह कीर(पिंकी), मनोज साहा सहित अन्य मौजूद थे।