shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कुआं में मिली महिला की शव, दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लग रहा है आरोप

अंडाल । दहेज की बलिवेदी पर एक और महिला की बलि चढ़ा दी गई। यह घटना है अंडाल के चक्रम भाटी इलाके की है। अंडाल के चक्रम भाटी इलाके में मंगलवार की सुबह एक महिला का शव कुआं में पाया गया। वहीं तीन दिनों से लापता प्रकाश रजक की पत्नी गायब थी। कुआं में देखा गया तो पता चला कि प्रकाश रजक की ही पत्नी का शव था। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कुआं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं पति प्रकाश रजक और उसकी मां को गिरफ्तार किया। आरोप है कि स्थानीय राजमिस्त्री प्रकाश रजक की शादी झारखंड के देवघर में 3 वर्ष पहले हुआ था। शादी के समय डेढ़ लाख रुपया नकद एवं जेवरात दिए गए थे। प्रकाश रजक और उसकी पत्नी के बीच मोटरसाइकिल की मांग को लेकर प्रायः अशांति होती थी। उनका एक बच्चा भी है। मंगलवार सुबह प्रकाश की पत्नी का शव अंडाल के चक्रम भाटी इलाके में एक कुआं में पाई गई। इस संदर्भ में प्रकाश के ससुर ने बताया कि 3 साल पहले उनकी बेटी की शादी प्रकाश रजक के साथ हुई थी। शादी में उन्होंने डेढ़ लाख रुपए नगद और सोने के जेवरात दहेज स्वरूप दिया था। लेकिन इसके बाद मोटरसाइकिल की मांग पर उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी बीते 3 दिनों से लापता थी। जब यह खबर सुनकर वह देवघर से चक्रम भाटी आए प्रकाश और उनके परिवार से पूछताछ की। उन्होंने साफ कह दिया कि वह इस मामले में कुछ नहीं जानते उनको जो करना है कर ले। इसके बाद मंगलवार सुबह उनकी बेटी का शव स्थानीय एक कुआं में पाया गया। उन्होंने बताया कि 2 साल पहले भी एक घटना हुई थी। उसके बाद वकील द्वारा कुछ कागजात तैयार कराए गए थे। जब लड़की के पिता ने प्रकाश और उनके परिवार को वह कागजात दिखाएं तो उन्होंने कहा कि इन कागजातों की कोई कीमत नहीं है। इस संदर्भ में स्थानीय पंचायत के पूर्व प्रधान कमलेश सिंह ने बताया कि 3 साल पहले प्रकाश के साथ देवघर के इस युवती का विवाह हुआ था। शादी के बाद से ही दहेज को लेकर अशांति चल रही थी। 2 साल पहले भी एक घटना हुई थी। जिसके बाद आपसी समझौता किया गया था। वकील ने कुछ कागजात तैयार किए थे जिनमें लिखा था कि भविष्य में अगर ऐसी कोई घटना होती है तो इसके लिए प्रकाश और उनका परिवार जिम्मेदार होगा। कमलेश सिंह ने बताया कि 10 तारीख रात 1.30 बजे के आसपास प्रकाश उनके घर आए और कहा कि उनकी पत्नी घर में नहीं है। कहीं चली गई है। उन्होंने प्रकाश को इस बात की जानकारी पंचायत के वर्तमान प्रधान को देने की सलाह दी और कहा कि वह आसपास अपनी पत्नी की तलाश करें। उन्होंने प्रकाश को अपने ससुराल वालों को भी इत्तला करने की सलाह दी थी। लेकिन मंगलवार को उनकी पत्नी का शव कुआं से बरामद हुआ। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि यह प्रकाश की दूसरी शादी थी। 4 साल पहले उनकी पहली पत्नी प्रकाश को छोड़कर मायके चली गई थी। इस मामले में पुलिस ने पति प्रकाश रजक और सास को गिरफ्तार किया है।    
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.50.18-715x1024.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *