दुर्गापुर । दुर्गापुर थाना की पुलिस ने दो बच्चों सहित एक दंपती की रहस्यमय मौत के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बुलारानी मंडल, प्रशांत नाइक उर्फ गौतम और शीला नाइक के रूप में हुई है। दुर्गापुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों को दुर्गापुर अनुमंडल न्यायालय में पेश किया। गौरतलब है कि रविवार सुबह दुर्गापुर कुरुरिया डांगा क्षेत्र के एक घर से 2 बच्चों समेत दंपत्ति के शव बरामद किए गए थे। मृतक का नाम अमित मंडल (42) है, जो पेशे से जमीन का व्यापारी है। उनकी पत्नी रूपा मंडल (34), उनका बेटा निमित मंडल (7) और बच्ची निकिता मंडल (1)। रूपा मंडल के पिता विश्वंभर पाल ने दुर्गापुर थाना में मामला दर्ज कराया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अमित मंडल की मां बुलारानी मंडल को गिरफ्तार किया है। अमित मंडल के चचेरे भाई गौतम नाइक और उसके चचेरे भाई की पत्नी शीला नाइक को रविवार को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इस घटना में मृतक के पिता विश्वंभर पाल ने 20 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। जबकि तीन को वहीं गिरफ्तार कर लिया गया, शेष 17 अभी भी लापता हैं। पुलिस ने घटना की जांच लगी है।