नंदिनी चैरिटेबल ट्रस्ट ने पिछड़े, जरूरतमंदों की सेवा करने का उठाया बीड़ा
1 min read
आसनसोल । सामाजिक कार्यो को प्राथमिकता देते हुए नंदिनी चैरिटेबल ट्रस्ट ने पिछड़े, जरूरतमंदों की सेवा करने का बीड़ा उठाया है। इस सामाजिक संस्था ने निः स्वार्थ भाव से आसनसोल शिल्पांचल व आस- पास के इलाकों में लगातार सामाजिक कार्यों से अपनी अलग पहचान स्थापित कर नये सदस्यों को संस्था से जुड़ने का आह्वान किया है। इसे लेकर शहर के चेलिडांगा स्थित संस्था के कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए संस्था की संस्थापक सह सचिव श्वेता पाठक ने बताया नंदिनी चैरिटेबल ट्रस्ट पहले से ही सामाजिक कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य निः स्वार्थ भाव से पिछड़े वर्ग के लोगों की सेवा कर महिला सशक्तिकरण तथा जरूरतमंद परिवार की बच्चियों की शिक्षा में सहयोग करना है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा ढाकेश्वरी स्थित वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धों की सेवा करने के साथ जरूरतमंदों की सहायता की गई है। साथ ही आगे आदिवासी बहुल पिछड़े इलाके में लोगों की सहायता करना, काम उम्र में बच्चियों का विवाह कर इसके प्रति लोगों को जागरूक करना, ठंड में शीत वस्त्र वितरित करना, महिला सशक्तिकरण के लिए महिला व युवतियों को विभिन्न तरह का प्रशिक्षण शुरू करने की योजना है। वहीं संस्था अन्य सामाजिक संस्थाओं की तरह केवल दो- चार सामाजिक कार्य कर वाह वाही लूटना नहीं है बल्कि सामाजिक कार्य से अपनी अलग पहचान स्थापित कर नये सदस्यों को साथ लेकर वास्तव में अपने ट्रस्ट के नाम को स्थापित करना है। इस दौरान उन्होंने लोगों को अपने ट्रस्ट से जुड़ने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर संस्था की संस्थापक सह सचिव श्वेता पाठक के साथ अमित बिश्वास, निर्भय पाठक, बसंत कुमार त्रिपाठी, राम स्वर्ण हाजरा, रूमी श्रीवास्तव, पार्थ देव दत्ता, सुमित कुमार, बिरेन मुखर्जी उपस्थित थे।