Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

उत्तर मध्य रेलवे में ट्रेनों का विनियमन

आसनसोल । दिनांक 07.02.2024 से 16.02.2024 तक उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के जिवनाथपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य से जुड़े प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग/नॉन-इंटरलॉकिंग/पोस्ट नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण निम्नलिखित ट्रेनों को निम्नानुसार विनियमित किया जाएगा:- ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन:

09.02.2024 को शुरू होने वाली 12496 कोलकाता-बीकानेर एक्सप्रेस (01 यात्रा) अपने निर्धारित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय – मिर्ज़ापुर – प्रयागराज जंक्शन के बजाय पंडित दीन दयाल उपाध्याय – वाराणसी – प्रयागराज रामबाग – प्रयागराज जंक्शन के रास्ते चलेगी । 10.02.2024 को शुरू होने वाली 12324 बाडमेर-हावड़ा एक्सप्रेस (01 यात्रा) अपने निर्धारित मार्ग प्रयागराज जंक्शन-मिर्जापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बजाय प्रयागराज जंक्शन – प्रयाग – जंघई – वाराणसी – पंडित दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते चलेगी।

09.02.2024 को शुरू होने वाली 12379 सियालदह-अमृतसर एक्सप्रेस (01 यात्रा) अपने निर्धारित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय-मिर्जापुर-प्रयागराज जंक्शन-कानपुर के बजाय पंडित दीन दयाल उपाध्याय-लखनऊ-कानपुर के रास्ते चलेगी।

11.02.2024 को शुरू होने वाली 12380 अमृतसर-सियालदह एक्सप्रेस (01 यात्रा) अपने निर्धारित मार्ग कानपुर-प्रयागराज जंक्शन – मिर्ज़ापुर – पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बजाय कानपुर – लखनऊ – पंडित दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते चलेगी। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए अत्यंत खेद है।

 
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *