Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

भाजपा कार्यकर्ता दंपती को मेयर ने अनशन तोड़वा कर प्रशासन से मदद दिलाने का दिया आश्वासन

1 min read
कुल्टी । कुल्टी के डिसेरगढ़ इलाके में भाजपा कार्यकर्ता पवन सिंह और उनकी पत्नी बीते तीन दिनों से अनशन पर बैठे हुए हैं। उन्होंने भाजपा नेता बप्पा आचार्य पर आरोप लगाया है कि 2 लाख रुपया रंगदारी नहीं देने की वजह से बप्पा आचार्य ने अपने लोगों से उनका घर बुलडोजर से तुड़वा दिया था। इसी को लेकर पवन सिंह और उनकी पत्नी अपने टूटे हुए घर के सामने अनशन पर बैठे हुए थे। गुरुवार आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय पवन सिंह और उनकी पत्नी से मिलने पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ एमएमआईसी इंद्राणी मिश्रा और कुल्टी इलाके के अन्य टीएमसी नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। विधान उपाध्याय ने अपने हाथों से पवन सिंह को जूस पिलाया। वही इंद्राणी मिश्रा ने पवन सिंह की पत्नी को जूस पिलाया और उनसे अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया। विधान उपाध्याय ने कहा कि वह आज यहां पर किसी राजनीतिक कारण से नहीं आए हैं। मानविकता की खातिर आए हैं। उन्होंने कहा कि जो अनशन कर रहे हैं। वह भी भाजपा से जुड़े हैं और जिनके खिलाफ आरोप है वह भी भाजपा से जुड़े हुए हैं। पवन सिंह का कहना है कि जब तक भाजपा के कोई नेता आकर उनकी बात नहीं सुनते है। तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। हालांकि विधान उपाध्याय ने आश्वासन दिया कि प्रशासन उनके साथ है। स्थानीय टीएमसी नेतृत्व उनके साथ है और उन्होंने पवन सिंह और उनकी पत्नी से अनशन समाप्त करने की अपील की।
 
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *