Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के ठिकानों पर पड़ा ईडी का छापा

1 min read

बीरभूम । पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला के बोलपुर स्थित राज्य के लघु एवं कुटीर उद्योग मंत्री चंद्र नाथ सिन्हा  के आवास पर शुक्रवार सुबह ईडी अधिकारियों की एक टीम ने छापा मारा। इस अभियान से इलाके में हड़कंप मच गया। इस दौरान केंद्रीय बल के जवानो ने मंत्री के घर को चारों ओर से घेरा लिया। ईडी के अधिकारी घर के भीतर तलासी चला रहे है। बताया जाता है की लोकसभा चुनाव की तिथि की घोषणा के बाद पहली बार मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के घर पर ईडी की टीम पहुंची है  इस खबर के फैलते ही इलाके के तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खलबली मच गई है। गौरतलब है की बोलपुर के निवासी जिला तृणमूल कांग्रेस के पार्टी अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को ईडी ने गौ तस्करी मामले में गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया था। करीब दो वर्ष होने को है। अनुब्रत मंडल तिहाड़ जेल में कैद है अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल भी तिहाड़ जेल में ही है। इसके अलावे अनुब्रत मंडल के सहयोगी सहगल हुसैन, अनुब्रत के सीए मनीष कोठारी आदि भी तिहाड़ जेल में है। मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा अनुब्रत मंडल के खास नेताओं ने से एक है। आज ईडी के छापामारी अभियान से बोलपुर में हड़कंप मच गया है। जैसा कि पिछले महीने फरवरी में देखा गया था, ईडी ने बोलपुर में अनुब्रत मंडल के घर के बगल में तृणमूल कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर छापा मारा था। वहीं जिस काली प्रतिमा की अनुब्रत मंडल पूजा करते है, उसके 560 भरी सोने के आभूषण के स्रोत का पता लगाने के लिए ईडी की टीम गत माह स्थानीय बैंक भी गई थी। आज ईडी की टीम राज्य के मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के घर पर छापा मारा। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर इस छापामारी अभियान की वजह क्या है। ईडी ने सुबह सात बजे राज्य के लघु एवं कुटीर उद्योग मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के घर पर छापेमारी की। मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के घर को केंद्रीय बलों ने घेर लिया है। अनुब्रत मंडल के पड़ोस में ही चंद्रनाथ सिन्हा का मकान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *