Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पत्रकार को पत्नी शोक

1 min read
जामुड़िया । पत्रकार क्रांति सिंह के धर्मपत्नी पूजा सिंह का देहांत रविवार की रात दुर्गापुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। वह 42 वर्ष की थी। उनके निधन पर शिल्पांचल के पत्रकारों ने शोक संवेदना प्रकट की है। कुछ दिन पहले ही तबीयत बिगड़ने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को सिजेरियन से उन्होंने एक प्रीमेच्योर शिशु को जन्म दिया। बच्चा फिलहाल एनआईसीयू में है। इसके बाद से ही उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। रविवार की रात लगभग 8 बजे अस्पताल में ही इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। सूचना पाकर जेके नगर और विभिन्न इलाकों से पत्रकार, उनके शुभचिंतक और परिजन पहुंचे थे। रात शव को दुर्गापुर से जेके नगर उनके निवास स्थान लाया गया। सोमवार रानीगंज के मेजिया घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
 
 
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *