आसनसोल । ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन आसनसोल शाखा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य लोगों ने अपने नए सीईसी का जो फिलहाल नई दिल्ली में सीईसी के चुनाव में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रेमचंद मुर्मू ने चुनाव जीते हैं, जो एसोसिएशन के लोगों ने प्रेमचंद मुर्मू एवं जोनल सचिव पूर्व रेलवे डॉ. समीर कुमार दास का आसनसोल स्टेशन पर भव्य स्वागत गाजे बाजे एवं नारेबाजी के साथ किया गया। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमचंद मुर्मू का एसोसिएशन के प्रति हमेशा समर्पित रहे। सर्व प्रथम आसनसोल शाखा के उपाध्यक्ष पद कार्य किए उसके बाद आसनसोल मंडल के संगठन सचिव के पद पर कार्यरत रहे, आसनसोल मंडल के सचिव एवं जोनल अध्यक्ष (पूर्व रेलवे कोलकाता) के साथ राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चुनाव में एतिहासिक जीत दर्ज हुई।इस सीईसी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका जोनल सचिव (पूर्व रेलवे) डॉ. समीर कुमार दास जी रहे। आसनसोल स्टेशन पर ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन आसनसोल मंडल के सभी शाखाओं के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लोगों की उपस्थित सैकड़ों में थी। एसोसिएशन के सीईसी प्रेमचंद मुर्मू एवं जोनल सचिव के डॉ. समीर कुमार दास एवं जोनल कार्यकारी अध्यक्ष जयंत विश्वास का स्वागत समारोह में शामिल आसनसोल मंडल अध्यक्ष
बिनोद कुमार, पूर्व अध्यक्ष यशवंत कुमार आर्य, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कुमार पासवान, मंडल अपर सचिव कुंज बिहारी राम, मंडल कोषाध्यक्ष अजय उरांव आसनसोल शाखा सचिव तरूण कुमार मंडल, शाखा उपाध्यक्ष कामेश्वर चौधरी, शाखा कोषाध्यक्ष डब्लू दास,अंडाल शाखा अध्यक्ष सतेन्द्र पासवान, अंडाल शाखा सचिव ए सी मांडी, दिनेश कुमार,बिक्रम कुमार, अजय कुमार, आनंद हेला नवीन कुमार,झरी भगत,एस के प्रसाद, बिजेंद्र कुमार, बिरेंद्र मरांडी, संतोष मुर्मू, रामचन्द्र हेमब्रम, उमेश कुमार दास,आर आर कुमार,अरूण रजक, राजकुमार राम, बृजबिहारी राम,
प्रेम कुमार,दिनेश रजक समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।