बंद का आसनसोल नगर निगम पर नहीं पड़ा कोई असर

आसनसोल। 10 ट्रेड यूनियन के आह्वान पर बुधवार देशव्यापी हड़ताल का आवाहन किया गया था। आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से जब बंद को लेकर पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि आसनसोल नगर निगम में इसका कोई असर नहीं पड़ा है। यहां पर सभी कर्मचारी ड्यूटी पर आए हैं, सिर्फ 6 कर्मचारी जो हड़ताल करने वाले संगठन से जुड़े हुए हैं वह नहीं आए हैं। मेयर ने कहा कि 2011 से पहले इन्हीं लोगों ने प्रदेश में हड़ताल की राजनीति करके प्रदेश को अंधकार में डाल दिया था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा प्रदेश को फिर से पटरी पर लाया जा रहा है। लेकिन बंद करने वाले ऐसा नहीं चाहते। इसलिए वह हड़ताल की राजनीति कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता ने इसे खारिज कर दिया है।