Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

जामुरिया टाउन हॉल मरम्मत सहित विभिन्न मांगो को लेकर विधायक मेयर से मिले

आसनसोल । जामुरिया के विधायक हरेराम सिंह सोमवार आसनसोल नगर निगम पहुंचे। मौके पर उन्होंने मेयर विधान उपाध्याय से मिलकर जामुरिया क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कुछ कार्यों को लेकर उनसे बातचीत की। इस संदर्भ में पत्रकारों को जानकारी देते हुए हरेराम सिंह ने कहा कि वह मेयर विधान उपाध्याय से मिलने आए थे। जामुरिया टाउन हॉल को लेकर उन्होंने मेयर से बातचीत की। मेयर ने कहा कि जामुरिया टाउन हॉल की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके लिए वह जल्द मरम्मत की शुरुआत करेंगे। वहीं जामुरिया थाना मोड़ इलाके में रास्ते की हालत काफी जर्जर है। उस रास्ते के मरम्मत के लिए भी मेयर ने आश्वासन दिया है। विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि जामुरिया के सर्वांगीण विकास के लिए आसनसोल नगर निगम के तरफ से प्रयास किया जा रहा है और मेयर विधान उपाध्याय ने इसका आश्वासन दिया है। विधान उपाध्याय खुद भी जामुरिया से पार्षद हैं और यह जामुरिया के लोगों के लिए सौभाग्य की बात है।

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp us

10:20