Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

काली पूजा और छठ से पहले प्रशासन अलर्ट, आसनसोल में हाई-लेवल बैठक – सुरक्षा, ट्रैफिक और घाटों पर हुआ मंथन

शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।
दुर्गापुरा के बाद अब दीपावली, काली पूजा और छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। दोनों बड़े त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए पश्चिम बर्धमान जिला प्रशासन ने कमर कस ली है।

इसी को लेकर शनिवार को आसनसोल में जिला प्रशासन की एक हाई-लेवल समन्वय बैठक हुई।

बैठक में कौन-कौन रहा मौजूद?

यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि इसमें प्रशासन, पुलिस और जनप्रतिनिधि सभी एक साथ एक मंच पर दिखे। बैठक में मौजूद रहे –

– मंत्री अजय पोद्दार और मंत्री अग्निमित्रा पाल
– मंत्री अर्जुन सिंह और विधायक जितेंद्र तिवारी
– जिले के डीएम एस पन्नोबालम,
– ADPC के पुलिस आयुक्त डॉ. प्रणव कुमार
– भाजपा जिलाध्यक्ष देबतनु भट्टाचार्य
– आसनसोल नगर निगम (AMC) के अधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी

क्या-क्या हुई चर्चा?

बैठक में काली पूजा की भीड़ और छठ के घाटों को लेकर डिटेल में चर्चा हुई। मुख्य रूप से इन मुद्दों पर फोकस रहा –

1. सुरक्षा व्यवस्था: पूजा पंडालों और छठ घाटों पर पुलिस की तैनाती
2. ट्रैफिक कंट्रोल: त्योहारों के दौरान जाम से बचने के लिए रूट प्लान
3. घाटों की तैयारी: छठ के लिए नदी और तालाब के घाटों की सफाई, लाइटिंग और बैरिकेडिंग
4. साफ-सफाई: AMC को पूजा के बाद कचरा प्रबंधन और घाटों पर सफाई के निर्देश

प्रशासन ने सभी विभागों को आपस में बेहतर तालमेल बनाकर काम करने को कहा है। प्रशासन का साफ कहना है कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और दोनों त्योहार पूरे जिले में शांति और सौहार्द के साथ मनाए जाएंगे।

 

 

  

        

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *