Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

छठ और काली पूजा पर बवाल नहीं, सिर्फ भक्ति! आसनसोल में प्रशासन का शक्ति-प्रदर्शन, DM-CP से लेकर 3 मंत्री एक साथ

शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।
पश्चिम बर्धमान में अब त्योहारों का सीजन अपने पीक पर है। काली पूजा की रोशनी और छठ महापर्व की आस्था, दोनों को एक साथ संभालना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। लेकिन इस चुनौती से निपटने के लिए प्रशासन ने अभी से पूरी ताकत झोंक दी है।

शनिवार को आसनसोल में एक ऐसी बैठक हुई, जिसमें पूरे जिले की ताकत एक ही छत के नीचे दिखी।

एक मंच पर दिखी पूरी सरकार

यह कोई आम बैठक नहीं थी। एक तरफ जहां मंच पर मंत्री अजय पोद्दार, अग्निमित्रा पाल और अर्जुन सिंह मौजूद थे, तो वहीं दूसरी तरफ पांडवेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी और भाजपा जिलाध्यक्ष देबतनु भट्टाचार्य भी मौजूद रहे।

प्रशासन की तरफ से खुद जिलाधिकारी (DM) और आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त डॉ. प्रणव कुमार ने मोर्चा संभाला, साथ में AMC और पुलिस के सभी बड़े अधिकारी।

बैठक में क्या हुआ फाइनल?

सूत्रों के मुताबिक बैठक में साफ निर्देश दिए गए हैं –

1. काली पूजा पर पुलिस का पहरा: हर बड़े पूजा पंडाल में महिला पुलिस, सिविल पुलिस और CCTV से निगरानी होगी।

2. छठ घाटों पर होगी चाक-चौबंद व्यवस्था: दामोदर नदी सहित सभी बड़े तालाबों के घाटों पर लाइट, साफ-सफाई, बैरिकेड और गोताखोरों की तैनाती होगी।

3. ट्रैफिक नहीं होगा जाम: पूजा के दिनों के लिए अलग ट्रैफिक रूट और पार्किंग प्लान बनाया जाएगा ताकि आम लोगों को जाम से जूझना न पड़े।

4. कोई अफवाह नहीं फैलेगी: सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए पुलिस की स्पेशल टीम एक्टिव रहेगी।

प्रशासन ने दो टूक कहा है – त्योहार आप मनाइए, सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। काली पूजा से लेकर छठ तक जिले में शांति और सौहार्द बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

  

        

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *