Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कुल्टी में ₹1 के हेडफोन ने मचाया बवाल! फ्री समझकर टूट पड़ी हजारों की भीड़, नियामतपुर में लगा महाजाम, पुलिस बुलानी पड़ी

शिल्पांचल टुडे, कुल्टी।
आपने सेल और बंपर ऑफर तो बहुत सुने होंगे, लेकिन कुल्टी में एक दुकान का ₹1 वाला ऑफर आफत बन गया। हेडफोन सिर्फ 1 रुपये में मिल रहा है, यह खबर आग की तरह फैली और फिर जो हुआ उसने सबको हैरान कर दिया।

सुबह-सुबह उमड़ा जनसैलाब

घटना रविवार सुबह की है। नियामतपुर की एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान ने ₹1 में हेडफोन देने का ऑफर निकाला था। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया और मुंह-जुबानी यह ऑफर पूरे इलाके में वायरल हो गया।

सुबह 9 बजे से ही दुकान के बाहर लोगों का आना शुरू हो गया। देखते ही देखते सैकड़ों से हजारों की भीड़ में बदल गई। हर कोई ₹1 देकर हेडफोन लेना चाहता था। आलम यह था कि दुकान के बाहर तिल रखने की जगह नहीं बची।

सड़क जाम, दुकानदार के पसीने छूटे

भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पूरी सड़क ही जाम हो गई। गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, राहगीरों को चलना मुश्किल हो गया। स्थिति बेकाबू होते देख दुकानदार के हाथ-पांव फूल गए।

आखिरकार भीड़ को काबू में करना नामुमकिन होता देख दुकानदार को मजबूरन अपनी दुकान का शटर डाउन करना पड़ा।

ऑफर था या पब्लिसिटी स्टंट?

लोगों में चर्चा है कि यह सिर्फ दुकान का प्रचार करने का तरीका था। ₹1 में गिनती के कुछ ही हेडफोन थे, जबकि बुला हजारों लोगों को लिया गया।

हालांकि इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि कुल्टी के नियामतपुर में आज भी एक रुपये की ताकत कितनी बड़ी है। एक छोटे से ऑफर ने पूरे नियामतपुर को जाम कर दिया।

 

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *