आसनसोल में नारी शक्ति का महाकुंभ! Women Entrepreneurs’ Summit 2026 में चमकीं महिला उद्यमी, भाजपा जिलाध्यक्ष देबतानु ने किया सम्मानित
शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।
जब नारी आगे बढ़ती है तो पूरा समाज आगे बढ़ता है। इसी सोच के साथ रविवार को आसनसोल के इम्पीरियल प्लाजा में Asansol Women Entrepreneurs’ Summit & Felicitation 2026 का भव्य आयोजन किया गया।
इस समिट में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष देबतानु भट्टाचार्य शामिल हुए और उन्होंने महिला उद्यमियों को सम्मानित किया।
आत्मनिर्भरता की कहानियों को मिला मंच
इस समिट का मकसद सिर्फ सम्मान देना नहीं, बल्कि उन महिलाओं की कहानी को सबके सामने लाना था जिन्होंने छोटे से आइडिया को बड़े बिजनेस में बदल दिया।
कार्यक्रम में आसनसोल की कई सफल महिला उद्यमियों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने ब्यूटी, बुटीक, फूड, एजुकेशन और स्टार्टअप की दुनिया में अपना नाम बनाया है। उनकी संघर्ष और सफलता की कहानी सुनकर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।
दिल की बात सुनी, मदद का दिया वादा
कार्यक्रम में सिर्फ सम्मान ही नहीं हुआ। यहां महिलाओं ने खुलकर अपनी समस्याएं भी रखीं – जैसे लोन में दिक्कत, मार्केटिंग की परेशानी और परिवार और बिजनेस में संतुलन।
देबतानु भट्टाचार्य ने खुद एक-एक महिला से बात की, उनकी बातों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि भाजपा और जिला संगठन हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा।
देबतानु ने कहा – नारी ही असली शक्ति
अपने संबोधन में देबतानु भट्टाचार्य ने कहा, “महिलाओं के बिना देश की अर्थव्यवस्था अधूरी है। आज की महिला सिर्फ घर नहीं संभाल रही, वो बिजनेस चला रही है, नौकरियां दे रही है। आप सभी का आत्मविश्वास ही आने वाली पीढ़ी के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। अपने सपनों को मत रोकिए, आगे बढ़िए।”
यह समिट आसनसोल में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की एक मजबूत तस्वीर बनकर सामने आया।













