Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

छठ पर गांव गए रेलवे कर्मी के घर में बड़ी चोरी! अंडाल 3 नंबर रेलवे कॉलोनी में चोरों ने उड़ाए ₹1.20 लाख नकद और सोने के गहने, कुल ₹5 लाख की चोरी से इलाके में हड़कंप

शिल्पांचल टुडे, अंडाल।
छठ पूजा के अवसर पर गांव जाना एक रेलवे कर्मी के लिए भारी पड़ गया। घर खाली होने का फायदा उठाकर चोरों ने रेलवे कॉलोनी स्थित उनके आवास को निशाना बनाया और लाखों रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

गांव गए थे शंभू मांझी, पीछे से हुई चोरी

मिली जानकारी के अनुसार, अंडाल के 13 नंबर रेलवे कॉलोनी में रहने वाले रेलवे कर्मचारी शंभू मांझी छठ पूजा के मौके पर अपने पैतृक गांव गए हुए थे। घर से निकलने से पहले उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से मकान की चाबी एक पड़ोसी के पास रख दी थी। इसी दौरान उनके घर में चोरी की घटना हो गई।

₹1.20 लाख नकद और सोने के गहने गायब

घर के मालिक शंभू मांझी के आरोप के मुताबिक, चोर घर में रखे करीब 1 लाख 20 हजार रुपये नकद और सोने के गहने चोरी कर ले गए हैं। चोरी हुई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

कैसे घुसे चोर? पुलिस को नहीं मिला सुराग

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचित किया गया है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोर घर में कैसे दाखिल हुए और इस वारदात को किसने अंजाम दिया।

रेलवे कॉलोनी में सुरक्षा पर उठे सवाल

रेलवे कॉलोनी जैसे रिहायशी इलाके में चोरी की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों में भी भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि इस चोरी की गुत्थी कब सुलझती है और आरोपियों की गिरफ्तारी कब होती है।

 

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed