Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पांडवेश्वर में बड़ा कांड! जांच शुरू होते ही जेमुआ पंचायत कार्यालय से गायब हुए महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज, विधायक जितेंद्र तिवारी पहुंचे मौके पर – बोले “दोषियों को बचने नहीं दूंगा, मामला अंजाम तक पहुंचाकर रहूंगा”

शिल्पांचल टुडे, पांडवेश्वर।
जेमुआ ग्राम पंचायत कार्यालय से महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों की चोरी का मामला सामने आने के बाद इलाके में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक जितेंद्र तिवारी पंचायत कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी लेते हुए परिस्थितियों का जायजा लिया।

हाईराइज बिल्डिंग की शिकायतों के बाद बनी थी जांच कमेटी

विधायक ने बताया कि इलाके में हाईराइज बिल्डिंग के निर्माण को लेकर लंबे समय से कई शिकायतें सामने आ रही थीं। इन शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग उन्होंने भी प्रशासन से की थी। इसके बाद प्रशासन की ओर से BDO के नेतृत्व में एक जांच कमेटी गठित की गई थी।

जांच शुरू होते ही गायब हुए दस्तावेज – खड़े हुए कई सवाल

लेकिन जांच प्रक्रिया शुरू होने के बाद ही पंचायत कार्यालय से महत्वपूर्ण दस्तावेजों की चोरी की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। विधायक ने इस घटना को संदिग्ध और चिंताजनक बताते हुए इसके पीछे शामिल लोगों की पहचान कर सच्चाई सामने लाने की मांग की।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति, प्रमोटर या स्वार्थी समूह को संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। यदि किसी ने अनियमितता की है या सबूतों को छिपाने की कोशिश की है, तो उसे जवाबदेह बनाना होगा।

“मामले को अंजाम तक पहुंचाकर रहूंगा” – जितेंद्र तिवारी

जितेंद्र तिवारी ने दो टूक कहा कि इस मामले को वे अंजाम तक पहुंचाकर रहेंगे और दोषियों को बचने नहीं दिया जाएगा।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जांच शुरू होने के बाद पंचायत कार्यालय से महत्वपूर्ण दस्तावेज आखिर कैसे गायब हुए और इसके पीछे किसका हाथ है?

 

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed