आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस में बड़ा फेरबदल! एक साथ 15 अधिकारियों का तबादला, हीरापुर, कुल्टी, रानीगंज, जामुड़िया समेत कई थानों के बदले प्रभारी – देखें पूरी लिस्ट
शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।
आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर कार्यालय की ओर से 23 नवंबर 2026 को जारी आदेश (CO No. 4620/2026) के तहत कुल 15 पुलिस अधिकारियों का तबादला एवं नई जगहों पर पोस्टिंग की गई है।
जारी आदेश के अनुसार, सभी अधिकारियों को जनहित में तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है।
किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी? पूरी लिस्ट देखें
पुलिस कमिश्नरेट के आदेश के अनुसार तबादलों की सूची इस प्रकार है:
– नसरीन सुल्ताना (LSI-UB): निमचा IC से हीरापुर थाना की O/C
– अर्जुन सरकार (SI-UB): लाइन OR, ADPC से केंदा पुलिस पोस्ट के प्रभारी
– गोपीनाथ गोराई (SI-UB): जामुड़िया थाना से निमचा IC के प्रभारी
– मदन मोहन दत्ता (SI-UB): केंदा पुलिस पोस्ट से रानीगंज थाना
– उज्ज्वल कुमार साहा (SI-UB): कुल्टी थाना से GRO, आसनसोल कोर्ट
– देबाशीष चौधरी (SI-UB): GRO, आसनसोल कोर्ट से कुल्टी थाना
– मेहबूब आलम (SI-UB): लाइन OR, ADPC से पांडवेश्वर थाना
– बरुण मंडल (SI-UB): लाइन OR, ADPC से आसनसोल नॉर्थ थाना
– शांतनु चार (SI-UB): लाइन OR, ADPC से SB, ADPC
– खंडेकर शम्सु जोहा (SI-UB): SB, ADPC से जहांगीरी मोहल्ला TOP
– सजल कुमार दास (SI-UB): पंजाबी मोड़ IC से जामुड़िया थाना
– सजय कुमार घोष (SI-UB): लाइन OR, ADPC से A-Zone TOP
– कालिदास राय (SI-UB): लाइन OR, ADPC से बल्लभपुर OP
– जीवन कुमार रूज (SI-UB): रानीगंज थाना से SB, ADPC
– असीम कुमार डे (SI-AB): कुल्टी TG में पांडवेश्वर सब-TG में प्रतिनियुक्ति से आसनसोल पुलिस लाइन
तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश
पुलिस कमिश्नर, आसनसोल-दुर्गापुर के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश की प्रतिलिपि संबंधित DCP, ACP, CI और OC अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
इस फेरबदल के तहत आसनसोल, कुल्टी, रानीगंज, जामुड़िया, पांडवेश्वर और हीरापुर समेत विभिन्न पुलिस इकाइयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।













