Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बांग्लादेश की घटनाओं के विरोध में BJP सड़क पर उतरी, हिंदू शरणार्थियों को जमीन और पक्का मकान देने का CM शुभेंदु अधिकारी का ऐलान

शिल्पांचल टुडे, कोलकाता।

कोलकाता। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रही घटनाओं को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विरोध प्रदर्शन तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने पहले ही पार्टी कार्यकर्ताओं से सड़क पर उतरकर विरोध जताने का आह्वान किया था।
इसी बीच मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हिंदू शरणार्थियों के पुनर्वास को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मंगलवार को एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जो लोग अपना धर्म बचाने के लिए बांग्लादेश से भारत आ रहे हैं, उन्हें नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के तहत प्रमाणपत्र और नागरिकता प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें सरकार की विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर ऐसे शरणार्थियों को जमीन और पक्का मकान उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार आगामी बजट में एक नई योजना लाने पर विचार कर रही है।
इस घोषणा के बाद बंगाल की राजनीति में CAA, शरणार्थियों के पुनर्वास और बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है।
हालांकि, प्रस्तावित योजना की पात्रता, जमीन आवंटन और आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश सामने आना बाकी है।

 

 

  

       

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *