Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में दुष्कर्म-हत्या मामले में बड़ा फैसला! समीर मड्डी और सुमिता हेम्ब्रम को उम्रकैद, 2023 के चर्चित केस में मिला न्याय

शिल्पांचल टुडे , आसनसोल।

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या के सनसनीखेज मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। आसनसोल के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, प्रथम फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मामले में दोषी पाए गए समीर मड्डी और सुमिता हेम्ब्रम को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 मार्च 2023 को हीरापुर इलाके से 22 वर्षीय एक युवती के लापता होने की सूचना मिली थी। बाद में युवती को आधुनिक क्लब के पास बेहोशी की हालत में पाया गया। उसे आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस और CID ने की जांच

मामले की जांच के दौरान एसआई बुद्धदेव मंडल ने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद CID की इंस्पेक्टर सुप्रिया कुंडू ने जांच पूरी कर अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया।

लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद अदालत ने अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए सजा घोषित की।

अदालत ने सुनाई सजा

अदालत के फैसले के अनुसार:– समीर मड्डी: IPC की धारा 302 और 120B के तहत सश्रम आजीवन कारावास तथा धारा 376 के तहत 10 वर्ष का सश्रम कारावास और जुर्माना।

– सुमिता हेम्ब्रम: IPC की धारा 302 के साथ 109 और 120B के तहत सश्रम आजीवन कारावास और जुर्माना।

पुलिस कमिश्नरेट ने जताई प्रतिबद्धता

आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने इस फैसले को न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि पुलिस निष्पक्ष और गहन जांच, प्रभावी अभियोजन तथा अपराधियों को कानून के दायरे में लाकर सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस फैसले के साथ वर्ष 2023 के इस चर्चित मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कानूनी प्रक्रिया पूरी हुई है।

 

 

  

       

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed