Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

निमचा में बदला सियासी समीकरण! अर्जुन सिंह की वापसी, मंत्री अग्निमित्रा पाल बोलीं – “जिन्होंने रोका था, आज वही मंच सजा रहे हैं”

शिल्पांचल टुडे, रानीगंज |
पठान धौड़ा में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में सियासी हलचल देखने को मिली। कार्यक्रम में मंत्री एवं स्थानीय विधायक अग्निमित्रा पाल का भव्य सम्मान हुआ, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा तृणमूल नेता अर्जुन सिंह की वापसी को लेकर रही।

लंबे समय बाद अर्जुन सिंह अपने समर्थकों के साथ मंच पर नजर आए। बताया जा रहा है कि इस समारोह के आयोजन में उनकी ही अहम भूमिका रही।

अग्निमित्रा पाल का भावुक बयान

मंच से अग्निमित्रा पाल ने कहा –
“मुझे निमचा से बाहर किसने रखा था? यही अर्जुन सिंह। लेकिन आज वही अर्जुन सिंह मेरे लिए पूरा मंच तैयार कर रहे हैं।”

उनके इस बयान पर पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।

अर्जुन सिंह बोले – अब साथ मिलकर करेंगे काम

अर्जुन सिंह ने कहा कि वे लंबे समय तक राजनीतिक प्रतिशोध के शिकार रहे। अब वे विधायक अग्निमित्रा पाल के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे।

विकास पर फोकस

अग्निमित्रा पाल ने कहा कि 15 साल में इलाके में वैसा विकास नहीं हुआ, जैसा होना चाहिए था। उन्होंने कहा –
“आप वोट किसी को भी दीजिए, लेकिन मैं काम करके दिखाऊंगी। डराकर नहीं, काम करके विश्वास जीतूंगी।”

कार्यक्रम में स्थानीय क्लब ने विकास कार्यों को लेकर मांगपत्र भी सौंपा।

कभी दूर रहे दो नेताओं का एक मंच पर आना निमचा की राजनीति में नए समीकरण के संकेत दे रहा है।

 

 

  

       

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *