Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कुल्टी में दस्तावेज जांच पर मचा बवाल! ब्लॉक कांग्रेस ने थाने में सौंपा ज्ञापन, पूछा – किस कानून के तहत हो रही है जांच?

शिल्पांचल टुडे, कुल्टी |

नागरिकों के दस्तावेजों के सत्यापन को लेकर कुल्टी में सियासी हलचल तेज हो गई है। शनिवार को कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस ने कुल्टी थाना में लिखित ज्ञापन सौंपकर दस्तावेज जांच की प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।

कांग्रेस का कहना है कि इलाके में आम लोगों के निजी दस्तावेजों की जांच और संग्रह को लेकर लोगों के मन में कई सवाल और भ्रम पैदा हो रहा है।

कांग्रेस ने उठाए 3 बड़े सवाल

ज्ञापन में कांग्रेस ने प्रशासन से पूछा है –

1. दस्तावेजों का सत्यापन किस उद्देश्य से हो रहा है? क्या यह पुलिस जांच है, वोटर लिस्ट संशोधन है या कोई और प्रशासनिक काम?

2. इसके पीछे कौन सा कानूनी प्रावधान है और क्या इसके लिए किसी सरकारी विभाग की आधिकारिक अनुमति है?

3. लोगों से मूल दस्तावेज जमा लिए जा रहे हैं या सिर्फ दिखाकर सत्यापन हो रहा है? अगर मूल दस्तावेज लिए जा रहे हैं, तो रसीद और वापसी की क्या व्यवस्था है?

“वैध काम में बाधा नहीं, बस पारदर्शिता चाहिए”

कांग्रेस नेताओं ने साफ कहा कि उनका मकसद किसी वैध सरकारी काम में बाधा डालना नहीं है। मांग सिर्फ इतनी है कि प्रक्रिया पूरी तरह कानून के दायरे में और पारदर्शी तरीके से हो, ताकि आम लोगों में डर और असमंजस न फैले।

ये नेता रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुकांत दास के साथ सुप्रभात बनर्जी, मानवेंद्र बनर्जी, हसन इमाम खान, इम्तियाज खान, जाकिर हुसैन, एडवोकेट हमीद सिद्दीकी, विशाल चौधरी, बरखा पाल, वसीम अंसारी सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि कांग्रेस के सवालों पर पुलिस और प्रशासन क्या जवाब देता है।

 

 

  

       

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *