Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आज का पंचांग, 11 जुलाई 2022: सोम प्रदोष व्रत आज, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

 

दिल्ली । आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज आषाढ़ माह का सोम प्रदोष व्रत है। यह जुलाई का पहला प्रदोष व्रत है। सोम प्रदोष व्रत करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आज शाम के समय में प्रदोष व्रत की पूजा का मुहूर्त है, इस वजह से आज ही प्रदोष व्रत है। आज भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी के पत्ते, अक्षत्, गंगाजल, दूध, शहद आदि अर्पित करते हैं।विशेष कार्यों की सफलता के लिए आप शिव मंत्रों का जाप कर सकते हैं। जो व्रत रखते हैं, उनको सोम प्रदोष व्रत कथा का पाठ करना चाहिए या सुनना चाहिए. इसके सुनने से सुख और शांति प्राप्त होती है। जो लोग कल से देवशयनी एकादशी का व्रत रखे हैं, उनको आज सूर्योदय के बाद शुभ मुहूर्त में पारण करके व्रत को पूरा करना चाहिए। पारण से पूर्व दान द​क्षिणा भी देना चा​हिए. दान करने से पुण्य प्राप्त होता है और ग्रहों के दोष भी दूर होते हैं। वैसे आज सोमवार के दिन शिव पूजा करने से चंद्रमा से जुड़े दोष दूर होते हैं। जिनकी कुंडली में चंद्र दोष होता है, उसे शिव आराधना करनी चाहिए या फिर चंद्र देव की पूजा करें।आज के दिन आप चावल, शक्कर, सफेद वस्त्र, चांदी, मोती, दूध से बनी मिठाई, खीर आदि का दान कर सकते हैं। आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी होगी आज ग्रहों की चाल……..

11 जुलाई 2022 का पंचांग
आज की तिथि – आषाढ़ शुक्ल द्वादशी
आज का करण – बलव
आज का नक्षत्र – अनुराधा
आज का योग – शुक्ल
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का वार – सोमवार

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:01:00
सूर्यास्त – 07:28:00
चन्द्रोदय – 17:03:59
चन्द्रास्त – 27:27:59
चन्द्र राशि– वृश्चिक

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1944
शुभकृतविक्रम सम्वत – 2079
काली सम्वत – 5123
दिन काल – 13:51:10
मास अमांत – आषाढ
मास पूर्णिमांत – आषाढ़
शुभ समय – 11:58:41 से 12:54:05 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 12:54:05 से 13:49:30 तक, 15:40:20 से 16:35:44 तककुलिक– 15:40:20 से 16:35:44 तककंटक– 08:17:02 से 09:12:26 तकराहु काल– 07:41 से 09:22 तककालवेला/अर्द्धयाम– 10:07:51 से 11:03:16 तकयमघण्ट– 11:58:41 से 12:54:05 तकयमगण्ड– 10:42:29 से 12:26:23 तकगुलिक काल– 14:25 से 16:06 तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp us

14:40