अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर
1 min read
आसनसोल। आसनसोल नगर निगम के पूर्व घोषणा के अनुसार शुक्रवार को शहर में अतिक्रमण और अवैध कब्जा हटाने का अभियान शुरू किया गया। आसनसोल के गिरजा मोड़ से लेकर शताब्दी पार्क तक अभियान चलाया गया। आसनसोल नगर निगम के कार्यपालक अभियंता आरके श्रीवास्तव सहित बोरो के अभियंता, निगम के सैनिटरी विभाग के अधिकारी सहित व्यापक संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। अवैध रूप से बने दुकानों और दुकानों के सामने जो निर्माण किए गए थे। उनको तोड़ दिया। इस संबंध में आसनसोल नगर निगम के कार्यपालक अभियंता आरके श्रीवास्तव ने कहा कि अभियान के पहले कई बार नोटिस दिया गया था कि वह अपने दुकानों के सामने के अवैध निर्माण को हटा ले। लेकिन जब उन्होंने इस पर कोई अमल नहीं किया तो आखिरकार आसनसोल नगर निगम द्वारा कई बार नोटिस देने के बाद यह कार्रवाई की गई। आसनसोल नगर निगम के अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर के सहारे अवैध अतिक्रमण को तोड़ा गया। बीच में कई बार हंगामा किया गया। पुलिस की मौजूदगी में मामला को शांत कर दिया गया। वहीं दोपहर तक यह अभियान चलते-चलते संत जोसेफ स्कूल के सामने अभियान के दौरान अचानक आग लग गई, जिससे कि वहां पर अफरा-तफरी मच गई। इस बारे में स्थानीय दुकानदार मोहम्मद रियाजउद्दीन ने कहा कि नगर निगम की तरफ से जो यह अभियान चलाया जा रहा था। जिसके तहत दुकानों के सामने के अवैध निर्माणों को तोड़ा जा रहा था। उस समय हर दुकान में बिजली का कनेक्शन ऑन था। उन्होंने बताया कि जब से अभियान शुरू हुआ था। तब से ही वह नगर निगम के अधिकारियों को बोल रहे थे कि बिजली की आपूर्ति को पहले बंद की जाए। उसके बाद ही यह अभियान चलाया गया। लेकिन ऐसा नहीं किया गया जिस वजह से आग लग गई। उन्होंने कहा कि अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन जिस तरह से लाइन को चालू रख कर यह अभियान चलाया गया। उससे बड़ा हादसा हो सकता था।